फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर ठीक करते समय करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में ट्यूबवेल की मोटर ठीक करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन किसान को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव बचीनी निवासी यादराम ने बताया कि मेरा बेटा (45) विजयपाल शुक्रवार शाम को ट्यूबवेल पर मोटर ठीक करने के लिए गया था। करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। शाम को विरेंद्र और रमेश ने आकर बताया कि वियजपाल को बिजली का करंट लग गया। वह ट्यूबवेल पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। जब हम वहां मौके पर पहुंचे तब विजयपाल बेहोश पड़ा हुआ था। परिवार के लोग उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता यादराम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें