महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव डिगरोता निवासी एक किसान की खेत में जाते समय बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव डिगरोता निवासी पितराम ने बताया कि सोमवार शाम को उसका भाई भरथ सिंह घर से खेत में जा रहा था। शाम 5 बजे बाबा नूरखां पीर के मंदिर से थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो पीछे से एक बाइक चालक बाइक को तेज गति, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया और भरथ सिंह टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से 65 वर्षीय भरथ सिंह सड़क पर गिर गया। घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद