गांव सीहमा निवासी जमींदार शक्ति की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शक्ति खेत में पानी देने के बाद वीरवार रात में घर लौट रहा था। गांव सीहमा निवासी नरेंद्र कंपनी में ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था। उसकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से शक्ति घायल हो गया। बाइक चालक नरेंद्र भी घायल हो गया। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर 35 वर्षीय शक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र का इलाज चल रहा है। शक्ति को 10 साल का एक बेटा है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। शक्ति गांव में रहकर जमींदारी करता था। शक्ति का बड़ा भाई हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। संवाद