फोटो 9 महंगाई को लेकर विरोध जताते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और भवन निर्माण कारीगर मजदूर
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। बेरोजगारी, कृषि लागत, महंगा इलाज और शिक्षा का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और चीनी के दाम आधे करने की मांग की। साथ ही थोक व खुदरा व्यापार सरकार के हाथ में लेने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की अपील की। खाद-बीज सस्ते करने तथा फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद