फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने सांसद बनकर उठाए जनहित के मुद्दे

विज्ञापन
फोटो नंबर-04जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। संसदीय कार्य मंत्रालय और एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशन में सोमवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पांचों खंडों की विजेता टीमें जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। पहले दिन नारनौल खंड की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली में हुई। विद्यार्थियों ने सांसदों की भूमिका निभाते हुए प्रश्नकाल, सरकार की योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच चर्चा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य राजकुमार आटेला, जिला समन्वयक डॉ. राकेश यादव और सरपंच प्रतिनिधि भीम सिंह ने किया। विशेषज्ञ दल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन संसदीय नियमों की समझ, अनुशासन, अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता और तार्किक संवाद के आधार पर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें