फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रूट पर बढ़ाया पांच रुपये किराया

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रूट पर अब प्रतिदिन सात हजार यात्रियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा साथ ही इस रूट पर आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी में अब करीब दो घंटे का समय लगेगा। बता दें कि रेलवे की ओर से गांव डहीना से गुजरने वाली महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेल लाइन पर रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे बसों का रूट बदलकर डहीना से कंवाली, मसीत, सीहा कर दिया गया है। लेकिन रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण का प्रतिदिन 31 बसों में सफर करने वाले करीब सात हजार यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगा। अब डेढ़ घंटे की बजाए रेवाड़ी के लिए दो घंटे का समय लगेगा। आठ किलोमीटर दूरी के साथ-साथ आधे घंटे का समय भी अतिरिक्त लगेगा।
विज्ञापन

-
- आठ किलोमीटर दूरी बढ़ी तो रोडवेज ने बढ़ा दिया किराया:
बता दें कि रेवाड़ी जिले की सीमा में स्थित डहीना फाटक पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के चलते वाहनों महेंद्रगढ़ रेवाड़ी जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करके डहीना से कंवाली, मसीत व सीहा होते हुए रेवाड़ी किया गया है। इसके लिए रेवाड़ी की दूरी आठ किलोमीटर बढ़ गई। रोडवेज ने पांच रुपये किराए में वृद्धि कर दी है। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए पहले 60 रुपये का किराया था तो अब यात्रियों के लिए 65 रुपये चुकानें होंगे।

- महेंद्रगढ़ से 31 बसें लगाती हैं प्रतिदिन 124 चक्कर
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नौ राज्य परिवहन तथा 22 बसें निजी एवं परमिट की कुल 124 चक्कर लगताी हैं। यहां से प्रत्येक आठ मिनट में बस सेवा है। यह कुल 31 बसें प्रतिदिन चार-चार चक्कर लगाती हैं। इस रूट पर प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन सफर करते हैं। अब रेलवे पुल निर्माण के कारण आठ किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ेगी। साथ ही आधे घंटे का अतिरिक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें