नारनौल। रात को मजदूरी कर वापस अपनी झुग्गी में लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को साैंप दिया। परिजन की शिकायत पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला विकास कुमार मजदूरी करता था और निजामपुर रोड स्थित बनी झुग्गियों में रहता था। बड़े भाई ने बताया कि रोजाना की तरह ही विकास काम पर गया था। वापस लाैटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह अविवाहित था। संवाद