फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन माह से घर के सामने जमा गंदा पानी, धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
फोटो 3धरने पर बैठा परिवार।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। वार्ड नंबर 13 की ढाणी बनिया वाली में घर के सामने तीन महीने से गंदा पानी जमा होने से परेशान एक परिवार शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सर्वेश और परिजनों ने बताया कि रास्ते में पानी जमा होने से घर से निकलना मुश्किल है। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। पानी के कारण गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
परिवार के अनुसार नगरपालिका, डीएमसी, एसडीएम और सीएम विंडो में शिकायत दी जा चुकी है। 30 जून को नगरपालिका सचिव को लिखित शिकायत भी दी गई थी। परिवार ने मौके का निरीक्षण कर पानी की निकासी और रास्ते की सफाई कराने की मांग की है। मामले में नगरपालिका सचिव ललित गोयल से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें