फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाई की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव चिंडालिया निवासी एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को एसपी दीपक कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई नितेश कुमार ने अपनी भाभी अन्नू और पत्नी नेहा पर भाई अनिल कुमार की चाय में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। इसके बाद उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में अनिल की मौत हो गई थी।
नितेश ने बताया कि उसके भाई की 8 नवंबर को दीपावली के दिन मौत हुई थी। उसने दावा किया कि मौत से पहले पीजीआई में अनिल ने पेन और कागज लेकर अपने हाथ से एक बयान लिखा था। उसके अनुसार यह बयान अस्पताल में कैमरे के सामने लिखा गया था। हालांकि, बयान में क्या लिखा है इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

नितेश ने बताया कि 9 नवंबर को गहली चौकी में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर नंबर 237 दर्ज की गई। इसके बाद परिवार ने ग्रामीणों के साथ एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
परिवार की डीएसपी भारत भूषण से भी मुलाकात हुई। डीएसपी ने बताया कि जांच जल्द पूरी कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही अनिल की मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें