नारनौल। पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है और इस बार इनका सुपड़ा साफ हो जाएगा। वह हुडा सेक्टर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस अपनी सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर फेमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी को खारिज किया जाएगा। ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि इस क्षेत्र में कोई विकास का काम नहीं हुआ। 10 साल पहले कांग्रेस सरकार के राज में काम हुआ था। जो जीतकर आए थे। उन्होंने 5 साल में शक्ल नहीं दिखाई। अब चुनाव में जुमला लेकर आ जाएंगे। इस सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर फौज को खत्म कर दिया है। आज भाजपा को समझ आ गया है कि उनका सुपड़ा साफ होने वाला है। रैली कोई मापदंड नहीं होता है। कांग्रेस के नए प्रभारी आए हैं और कांग्रेस के प्रोग्राम फाइनल किए जा रहे हैं।