नारनौल। क्षेत्र में लगातार चोर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। अब मोहल्ला दयानगर का एक व्यक्ति परिवार के साथ सालासर घूमने गया था। चोरों ने पीछे से ताला ताेड़कर सामान चोरी करने की कोशिश की। पुलिस शिकायत में मोहल्ला दयानगर निवासी अमित ने बताया कि वह 23 फरवरी को परिवार के साथ सालासर घूमने के लिए गए थे। जब वह सोमवार अलसुबह घर पहुंचे तो घर से दो आदमी दीवार कूदकर भागते दिखाई दिए। मकान के अंदर जाकर देखा तो ऊपर की मंजिल पर ताले टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था। लेकिन उनके आने से चोर सामान चोरी नहीं कर सके। इस दौरान चोरों की बाइक नंबर भी मकान मालिक ने देख लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद