फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 234 किसानों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो संख्या:55-- कृ​​षि विज्ञान  केंद्र में किसानों को संबोधित  करते विधायक कंवर सिंह यादव--संव - फोटो : mathura
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसान सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 234 किसान उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसान को प्राथमिकता किसान एवं महिलाओं को दी है। महिलाएं सक्षम होंगी तो देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में यह योजना शुरू की थी। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को उनके कृषि संबंधित खर्चाें के बोझ को कम करने के लिए हर वर्ष छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अब योजना के तहत 18 किस्तों के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 3.46 लाख करोड़ से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है।
इस अवसर पर केंद्र द्वारा 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मौके पर मौके पर केवीके के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. स्नेह यादव, नवीन डाबर, छाजु सिंह सरपंच देवास, इंद्रपाल, कर्मबीर सीगड़ा, कर्मपाल, टिंकू मेघनवास, सुनिता देवी, निशा कुमारी, शारदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें