फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फाल्गुन मेला फरवरी से, महेंद्रगढ़ से खाटू श्याम के लिए महज एक बस

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से खाटू श्याम के लिए महज एक ही बस सेवा है। हर वर्ष फाल्गुन महोत्सव में बाबा खाटू श्याम मेले का आयोजन होता है। क्षेत्र से करीब पांच हजार श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचते है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से सुबह 7:30 बजे खाटू श्याम के लिए रवाना होती है। उसके बाद कोई बस सेवा नहीं है। श्रद्धालु राजीव, बिल्लू, अशोक, सुनील, रामचंद्र ने बताया कि फरवरी में खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन मेला शुरू हो रहा है जो एक माह तक चलेगा।
श्रद्धालुओं को निजी साधनों, टैक्सी या अन्य जिलों से होकर जाने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। फाल्गुन मेले के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण निजी वाहनों से यात्रा करना कई बार जोखिम भरा साबित होता है। उन्होंने रोडवेज विभाग से खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से खाटू श्याम के लिए बस सेवा सुबह के समय चल रही है। फाल्गुन महोत्सव को लेकर खाटू श्याम के लिए बस शुरू करवाने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक से बात की गई है। महाप्रबंधक के आदेशानुसार जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें