फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य स्तरीय योग में फलक करेंगी प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेती फलक।
विज्ञापन
नारनौल। आठवीं कक्षा की छात्रा फलक ने योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 9 से 14 आयु वर्ग की पारंपरिक श्रेणी में फलक ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उसने 1000 रुपये का पुरस्कार जीता और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

फलक ने लगातार दूसरी बार जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। गत वर्ष भी उसने इसी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। हालांकि, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वह आठवें स्थान पर रही थी और पदक हासिल नहीं कर सकी थी। इस बार फलक की कोशिश राज्य स्तर पर पदक जीतने की है।
फलक के पिता नवीन बडकोदिया ने बताया कि उनकी बेटी ने तीसरी कक्षा से योग का अभ्यास शुरू किया था। वर्ष 2025 में उसने पहली बार योग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने लगातार अभ्यास और मेहनत जारी रखी।
नवीन बडकोदिया ने कहा कि बेटी की उपलब्धि से पूरा परिवार खुश और गर्व महसूस कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि फलक राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और जिले के लिए पदक जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें