फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में लगा मेला

Mon, 04 Aug 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11छोटा-बड़ा तालाब ​शिव मंदिर में मेले के दौरान निकाली गई ​शिव पार्वती की झांकी। संव
विज्ञापन
नारनौल। शहर के छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में शनिवार शाम को मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर छोटा-बड़ा तालाब के शिव मंदिर को फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन

इस मेले को लेकर सबसे पहले संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ समापन के बाद शाम सात बजे से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मंदिर में झांकियों का कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। सावन महीने के मेले को लेकर शिवालय में विराजमान शिवलिंग को भी सजाया गया।
मेले में भागवान शंकर व पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमानजी सहित माता रानी के नो स्वरूपों की सुंदर-सुंदर अनेक झांकियां प्रस्तुत की गई। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए थे, जिनका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान मेले में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें