फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फैक्टरी मालिक संदिग्ध हालात में हुआ लापता 12 घंटे बाद सोनीपत में नहर किनारे मिली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड स्थित नट बोल्ट की फैक्टरी के मालिक अतुल चावला संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। उनका किसी ने अपहरण किया है या अपनी मर्जी से गए हैं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन

वहीं लापता होने के करीब 12 घंटे बाद उनकी कार सोनीपत जिले के गांव रोहट के पास दो नहरों के बीच लावारिस हालत में खड़ी मिली है।
परिजनों को उम्मीद है कि बेटा सकुशल घर लौट आएगा। पुलिस कई पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रविदास नगर निवासी रवींद्र चावला ने बताया कि उनकी हिसार रोड पर नट बोल्ट की फैक्टरी है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे उनका 39 वर्षीय बेटा अतुल चावला घर से कार में सवार होकर फैक्टरी जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वह फैक्टरी में नहीं पहुंचा। उसने बेटे को कॉल की तो उसने बताया कि फैक्टरी के काम से टिटौली गांव आया हुआ हूं। शाम तक घर या फैक्टरी में आ जाऊंगा। देर रात तक जब अतुल नहीं आया तो उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन बंद आ रहा था। उसने संभावित स्थानों व रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर फैक्टरी मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
पिता बोला- बेटा सकुशल लौट आएगा : पिता रवींद्र चावला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनको किसी तरह की धमकी नहीं मिली। न ही किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है। उम्मीद है कि बेटा सकुशल घर लौट आएगा। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें