फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डाॅ. वर्षा को दिया एक्स्ट्राऑर्डिनरी अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
फोटो 03वर्षा चौहान को सम्मानित करते मुख्य अतिथि अतरलाल व अन्य। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। विदेश से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर अपने गांव लौटी डाॅ. वर्षा चौहान को प्रतिष्ठित शिक्षाविद् पुष्पा देवी मैमोरियल एकस्ट्रा ऑर्डिनरी अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गांव गुजरवास में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि और अवॉर्ड कमेटी के चेयरमैन अतरलाल एडवोकेट ने वर्षा चौहान को पगड़ी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। अतरलाल ने कहा कि वर्षा चौहान ने विदेश से एमबीबीएस कर भारत में चिकित्सकीय प्रैक्टिस के लिए जरूरी विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा (एफएचजीई) पास करके अपने परिवार, समाज, क्षेत्र और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। चेयरमैन भाग सिंह, राजेन्द्र नम्बरदार, भवानी सिंह, बीर सिंह नंबरदार सहित ग्रामीणों ने भी वर्षा चौहान की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें