फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टोन क्रशर संचालक से मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। धोलेडा क्रशर जोन संचालकों से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीआईए और थाना की टीम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिनके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पटीकरा नारनौल का दिलावर उर्फ बिट्टू और समालखा सोनीपत का सुरेंद्र उर्फ भोलू शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


इस बारे में एक स्टोन क्रशर संचालक विनीत कुमार निवासी दाढ़ी आदमपुर ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत थाना शहर नारनौल पुलिस को दी, जिसमें उसने बताया था कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि धोलेड़ा के एक अन्य स्टोन क्रशर के संचालक से इन्हीं आरोपियों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी, जिसकी शिकायत सूबे सिंह ने निजामपुर थाना में दी। शिकायतकर्ता सुबे सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके पास से अज्ञात ने फोन पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें