फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वें दिन भी धरने पर बैठे रहे ऐक्सटेंशन लेक्चरर

Tue, 28 Feb 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल हरियाणा ऐक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के ऐक्सटेंशन लेक्चररों ने 14वें दिन सोमवार को अपनी मांगों को लेकर नारनौल के पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता डॉ. गीता यादव ने की।  ऐक्सटेंशन लेक्चरर के सामूहिक अवकाश व धरने को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन किया तथा लेक्चरर की मांगों के मद्देनजर सरकार की मंशा को लेकर विचार व्यक्त किए।
वहीं सर्व कर्मचारी संघ के अन्तर्गत से आए अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार समान काम, समान वेतन के अनुरूप हरियाणा सरकार को शिक्षक वर्ग की मांगें पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द ऐक्सटेंशन लेक्चरर मांगों पर विचार नही करते तो सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

वहीं मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के जिला प्रधान शीतलदास ने कहा कि जिस प्रकार सरकार के प्रतिनिधि लेक्चरर की मांगों को लेकर झूठे बयान बाजी कर रहे है। उन सबके बीच सरकार के प्रति रोषपूर्ण संदेश जा रहा है। जिससे सरकार की मंशा उजागर हो रही है। इस प्रकार अध्यापक संघ के जिला प्रधान धर्मपाल शर्मा ने धरने बैठे ऐक्सटेंशन लेक्चरर को संबोधित करते हुए कहा कि 27 फरवरी जो कि एक महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की शहादत का दिन है, उनकी शहादत हमारे युवा के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ऐक्सटेंशन लेक्चरर युवा आज भी 14वें दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते आ रहे है। किंतु सरकार ऐक्सटेंशन लेक्चरर का शोषण करती आ रही है।
धरने पर बैठे ऐक्सटेंशन लेक्चरर को संबोधित करते हुए जिला प्रधान डा. गीता यादव ने बताया कि ऐक्सटेंशन लेक्चरर हाल ही में शिक्षा मंत्री द्वारा दिए बयान में कहा गया है कि ऐक्सटेंशन लेक्चरर के खातों में 25 हजार रुपए वेतन डाल दिया गया है। जो कि सरासर झूठा बयान है। इस अवसर किरोड़ीमल सैनी, मलखान ङ्क्षसह, तेजपाल, महेंद्र सिंह, राकेश यादव व ऐक्सटेंशन लेक्चरर में स्नेहलता, डा. धीरज, श्रवण, डा. पुखराज, प्रवीण कुमार, डा. सुनील कुमार, डा. अशोक कुमार, सतपाल, नीलम, वेनीका, डा. प्रवीर, दिनेश, पूजा, प्रदीप, गिरीश, प्रीति, डा. हरमीत कौर, अर्चना, ज्योति, ममता, मनीषा, प्रियंका, सुमन, ऋचा, मनोज, भूपेेंद्र, महेश, संजीता, सत्येंद्र, सुमित, रणसिंह व सुभाष सहित अनेक ऐक्सटेंशन लेक्चरर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें