फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से पेसेंजर गाड़ियां बंद,स्पेशल के नाम पर तीन गुना किराया देने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर गाड़ी न चलना यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दो से तीन गुना किराया अधिक देना पड़ रहा है। स्पेशल चलाई जा रही गाड़ियों में बैठने के लिए यात्रियों को पहले आरक्षण करवाना अनिवार्य है। इसके बाद भी गाड़ी में सफर कर सकते हैं। पैसेंजर ट्रेन को स्पेशल बनाकर और पैसेंजर ट्रेन न चलाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। दैनिक रेल यात्री महासंघ ने पैसेंजर रेल सेवा को दोबारा से चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 32 गाड़ियों का ठहराव था। जिसमें तीन एक्सप्रेस गाड़ियां, 6 सुपर फास्ट, 7 पैसेंजर गाड़ियां थी। यह सभी 16 गाड़ियां अप डाउन के लिए उपलब्ध थी। एक पैसेंजर गाड़ी को दिल्ली-गंगानगर को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है। दिल्ली से जयपुर सैनिक एक्सप्रेस, बीकानेर से दिल्ली के लिए दो एक्सप्रेस, जोधपुर से दिल्ली के लिए दो एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली-रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लोहारू-सीकर की एक भी पैसेंजर गाड़ी को शुरू नहीं किया गया है। लगभग एक साल से पैसेंजर गाड़ियों की सेवा बंद है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटौदा ने बताया कि लॉकडाउन से पहले रोजाना करीब 2500 से 3000 लोग रोजाना पैसेंजर गाड़ियों में सफर करते थे। पैसेंजर गाड़ियों के बंद होने से कर्मचारी, व्यापारी, विद्यार्थी वर्ग को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल यात्रियों को तीन से चार गुना किराया चुकाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अनारक्षित टिकट खिड़की को भी अब तक शुरू नहीं किया गया। जिस कारण एक दिन पहले टिकट लेना मजबूरी है। रात की गाड़ियों के लिए पहले ही टिकट लेना अनिवार्य है। रेलवे का टिकट आरक्षण केंद्र रात 8 बजे बंद हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लोगों ऑनलाइन टिकट लेना नहीं जानते। रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल गाड़ियों में किसी तरह की छूट का कोई प्रावधान नहीं है। लॉकडाउन से पहले वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, खिलाड़ियों सहित कई अन्य वर्ग के लोगों को छूट का प्रावधान था।
--
पैसेंजर ट्रेन का शेड्यूल महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की ओर
बीकानेर से रेवाड़ी 9.20 बजे रात
जोधपुर से रेवाड़ी 1.10 बजे दोपहर
हिसार से दिल्ली 7.36 बजे सुबह
सीकर से रेवाड़ी 11.35 बजे सुबह
-----
पैसेंजर ट्रेन का शेड्यूल लोहारू की ओर
रेवाड़ी से बीकानेर 5.46 बजे सुबह
रेवाड़ी से जोधपुर 1.50 बजे दोपहर
दिल्ली से हिसार 9.17 बजे रात
रेवाड़ी से सीकर 3.39 बजे प्रात
--
वर्जन...
लॉकडाउन से पहले इस रूट पर चार अलग-अलग रूट बीकानेर से रेवाड़ी, जोधपुर से रेवाड़ी, दिल्ली से हिसार व रेवाड़ी से सीकर के लिए पैसेंजर ट्रेन आवागमन करतीं थी। जयपुर जोन ने एक मार्च से अपने सभी रूट पर पैसेंजर गाड़ियों का संचालन बहाल कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने भेदभाव व तानाशाही तरीके से महेंद्रगढ़ रूट को छोड़ दिया है। अनारक्षित टिकट की सुविधा भी अब तक नहीं दी गई है। महासंघ इसकी शिकायत सांसद, मुख्यमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन, रेलमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी को कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास पाटौदा, प्रधान, दैनिक रेलयात्री महासंघ, महेंद्रगढ़।
--
लॉकडाउन से पहले पैसेंजर में किराया अब स्पेशल गाड़ियों में किराया
महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी 15 50 रुपये
महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम 25 65 रुपये
महेंद्रगढ़ से दिल्ली 30 75 रुपये
महेंद्रगढ़ से लोहारू 10 45 रुपये
महेंद्रगढ़ से सीकर 40 100 रुपये
महेंद्रगढ़ से बीकानेर 65 145 रुपये
महेंद्रगढ़ से जयपुर 60 190 रुपये
महेंद्रगढ़ से जोधपुर 95190 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें