फोटो 5राजस्व विभाग की कार्यशाला में मौजूद सांसद, विधायक तथा जनप्रतिनिधि।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। राज्य के राजस्व विभाग में आए बदलावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रविवार को ऑनलाइन पेपर रहित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समेत कई नई राजस्व सेवाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्री की जानकारी दी गई।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर राजकीय कॉलेज नारनौल में कार्यक्रम में सांसद, विधायकों, पूर्व विधायकों, चेयरमैन, चेयरपर्सन, पार्षदों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यालय से आए टेक्निकल हेड संदीप कुमार ने प्रोजेक्टर से नई सेवाओं विशेषकर ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्री को समझाया।
इसके अलावा उन्होंने निशानदेही व बंटवारा के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा चैट बोट के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद उदय सिंह, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार तथा डीआईओ प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।