फोटो नंबर- 15सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के साथ मुख्य अतिथि।
नारनौल। मोहल्ला पीरआगा स्थित सैनी धर्मशाला में वार्ड नंबर-17 व 18 के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान फल, सब्जियां और संतुलित पौष्टिक आहार लेने के लाभ समझाए गए। गर्भवती महिलाओं को विशेष प्रीतिभोज के तहत पौष्टिक आहार भी परोसे गए। सुपरवाइजर अनुज यादव ने बताया कि पोषण माह के तहत विभिन्न केंद्रों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। संवाद