फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राम नाम स्मरण के महत्व बताए

Fri, 15 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- सतनाली  में  आयोजित श्रीराम कथा में ​शिव-  पार्वती  की झांकी निकालते  श्रद्धालु
विज्ञापन
सतनाली। माता जमुवाए मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा और दुर्लभ सत्संग के चौथे दिन भगवान शिव का विवाह की कथा सुनाई गई। महाराज कृष्ण ने बताया कि शिवजी भगवान श्रीहरि का नाम जपने लगे और सती जी वहां गईं। जहां सुख के धाम प्रभु श्री रामचंद्र जी थे। यह प्रसंग उस समय का है जब माता सती जी ने श्री शिव भगवान की बात पर विश्वास नहीं किया कि श्रीराम ही परम ब्रह्म और ईश्वर हैं और माता सती जी श्रीराम की परीक्षा लेने गई। उन्होंने जीवन में राम नाम स्मरण का महत्व समझाया। इस पर उन्होंने शिव- पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्हाेंने बताया कि शुक्रवार को राम कथा के दौरान राम जन्म उत्सव मनाया जायेगा। इस मौके पर कृष्ण, श्यामलाल, हरि सिंह, विनोद सेठ, धूप सिंह, मुनेश सहित अनेक भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें