फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10 की उम्मीद में 30 में बदली लेकिन बस डिपो नहीं पहुंची

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17डिपो में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो को इस वर्ष 10 नई बस मिलने की उम्मीद 30 नई बसों में तो बदल गई लेकिन डिपो में नई बस अभी तक पहुंची नहीं है। बस कब तक पहुंचेगी, इसकी स्थिति भी अभी तक स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

डिपो को इस वर्ष 10 नई बसें मिलनी थीं लेकिन बस बॉडी संबंधित कार्य लंबित चलने के चलते अगले वर्ष ही बस मिलने की उम्मीद है। वहीं, हाल ही में डिपो को 20 नई बसें मिलने की घोषणा भी की गई है जिसकी प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में ही है।
ऐसे में नई बस आने की उम्मीद तो साल भर बनी रही लेकिन बस अगले वर्ष तक ही पहुंचेगी। वहीं, बसों की कमी के चलते अनेक रूट, जिन पर बस संचालन शुरू किए जाने की उम्मीद थी, वह योजना भी लंबित चल रही है। नई बसें मिलने के बाद आगरा, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन सहित ग्रामीण व छोटे रूटों पर बस संचालन शुरू व बढ़ाया जाना था।
विज्ञापन

-
गत वर्ष डिपो को मिली थीं 25 नई बसें
वर्ष 2025 में नारनौल डिपो को करीब 25 नई बसें मिली थीं, लेकिन बीएस-4 श्रेणी की 16 बसें संचालन से बाहर होने के कारण बसों की वास्तविक संख्या में केवल नौ की बढ़ोतरी हुई थी। फिलहाल डिपो की ओर से 137 रोडवेज व 20 किलोमीटर स्कीम के तहत कुल 157 बसें संचालित की जा रही हैं।

वर्जन :
बसों की मांग मुख्यालय भेजी गई थी, जिसके बाद 20 नई बसें मिलने के निर्देश हाल ही में जारी किए गए हैं। वहीं, 10 नई बसों के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उम्मीद है, जल्द ही 30 नई बसें डिपो को मिलेंगी। जिसके बाद अनेक रूटों पर आवश्यकता अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा और धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के लिए संचालन शुरू किया जाएगा।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें