फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त को कार्रवाई से छूट देकर हो रही वोट चोरी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोदी ने गोलमाल करने के लिए चुनाव आयुक्त को कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा देने का प्रावधान किया और अब उसके माध्यम से वोट चोरी कर सरकार बना रहे हैं। अब इंडिया गठबंधन चुप नहीं बैठेगा और मिलकर लोगों के हकों की रक्षा करेंगे और इसी के तहत 8 अक्तूबर को नारनौल जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा और सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन


ये बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर झूकिया ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कही। इस दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला प्रधान तोताराम, उप प्रधान अनिल फांडन व सीपीआईएम जिला सचिव शिव कुमार ने इनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
वक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त को कोई भी फैसला लेने पर एफआईआर या गिरफ्तारी से छूट दी गई है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में काम करने का आरोप लगाया। अब महेंद्रगढ़ जिले के सभी आठों खंडों में 7 अक्तूबर को बैठकें होंगी।
विज्ञापन

8 तारीख को नारनौल के जिला मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन चितवन वाटिका से शुरू होकर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। विधायक मामन खान को जिले का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
-
संगठन विस्तार और क्षेत्रीय मुद्दे
कांग्रेस नेता ने पार्टी के संगठन विस्तार पर भी बात की। उन्होंने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन तैयार हो गया है। अगला चरण मंडल अध्यक्ष बनाने का है। उन्होंने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
-
नेता के आगे हीरो बनने के लिए उठाया सवाल
हुड्डा की रैली में एक कार्यकर्ता ने उन पर पूर्व विधायक राव दान सिंह को वोट न देने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ टपोरी लोग नेताओं के आगे हवाबाजी व नंबर बनाने के चक्कर में कुछ भी बोल देते हैं। ऐसी बात होती तो वहां राव दान सिंह व हुड्डा भी आरोप लगाते। लेकिन ऐसा किसी लीडर ने नहीं कहा। टपोरी आदमी अपने नंबर बनाने के लिए इस तरह की छोटी हरकतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें