नारनौल। महेंद्रगढ़ में मादक पदार्थों के पांच मामले में बरामद करीब आठ किलो 152 ग्राम मादक पदार्थों का मंगलवार को दक्षिणी रेंज के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण रेवाड़ी की अध्यक्षता ने गुरुग्राम की वेस्ट कंपनी में निष्पादन किया गया। इस मौके पर रेवाड़ी एसपी राजेश कुमार व जिला महेंद्रगढ़ एसपी विक्रांत भूषण के अलावा एसपी पलवल राजेश दुग्गल, एसपी नूहं वरुण सिंगला भी मौजूद रहे। यह निष्पादन कार्य पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति उपरांत किया गया। निष्पादन के समय एडीजीपी दक्षिण मंडल रेवाड़ी ने अपनी मौजूदगी में इलेक्ट्रानिक कांटा से मादक पदार्थों का वजन चैक करवाया व वजन सही होने उपरांत अपनी निगरानी में मादक पदार्थों का निष्पादन करवाया। जिले के नशीली वस्तु अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत पुलिस ने जब्त किए नशीले पदार्थों का गुरुग्राम के बायोटेक वेस्ट लिमिटेड के वॉयलर में नष्ट किया गया। वॉयलर में नशीले पदार्थों को नष्ट करने से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है। इसके चलते पुलिस पिछले कई सालों से नशीले पदार्थों को बायोटेक वेस्ट लिमिटेड के बॉयलर में नष्ट कर रही है।