फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुरुग्राम को छोड़कर बाकी जिलों ने नहीं दी 10वीं, 12वीं के वार्षिक परिणाम की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के हाल ही में जारी हुए 10वीं व 12हवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कम रिजल्ट लाने वाले स्कूलों की जानकारी अब तक स्कूल शिक्षा निदेशालय को नहीं मिल सकी है। केवल गुरुग्राम को छोड़कर बाकी जिलों ने निदेशालय द्वारा मांगी गई सूचना को नहीं भेजा है।
अब शिक्षा निदेशालय ने दोबारा पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा परिणाम को लेकर अब 23 जून को रिजल्ट को लेकर बैठक होगी। स्कूल शिक्षा निदेशक सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों संग बैठक करेंगे। बैठक में 10वीं व 12वीं के खराब परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के परिणाम पर चर्चा की जाएगी। खराब परीक्षा परिणाम के कारण, परिणामों में सुधार के लिए जिला स्तर पर बनाई गई विस्तृत कार्य योजना पर मंथन किया जाएगा। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह जानकारी अपने साथ लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफार्मा अनुसार नहीं भेजी जानकारी
निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तीन बार रिमाइंडर भेजे, जिसमें खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की जानकारी भेजे गए प्रोफार्मा अनुसार मांगी गई थी, लेकिन गुरुग्राम को छोड़कर किसी अन्य जिल ने संबंधित जानकारी नहीं भेजी। मुख्यालय ने पहला पत्र 18 मई को लिखा था। उसके बाद 24 व 25 मई को रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन 16 दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें