फोटो संख्या:67- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रोगियों की जांच करते चिकित्सक--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव की अध्यक्षता में यादव सभा महेंद्रगढ़ के सौजन्य से निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की यह शिविर प्रत्येक वीरवार को सांय 4 बजे से लगाया जा रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने रोगियों की हृदय जांच की व उनके सहयोगी मनदीप यादव ने जांच से पहले रोगियों का बीपी, शुगर, ईसीजी, वजन इत्यादि की जांच की इसके पश्चात डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने 23 रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में बाबू जगदीश प्रसाद,सह सचिव रोहताससिंह,सुबेदारआर.के.यादव,अजित,का सहयोग रहा।