फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्र पहुंचने से पहले छात्रों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में हरियाणा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है लेकिन यहां तक पहुंचना छात्रों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। स्कूल के चारों ओर की सड़कें बदहाल हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के छोटे स्कूलों के परीक्षा केंद्र भी इसी स्कूल में बनाए गए हैं। साथ ही ग्रामीण रूटों पर बसों का भी अभाव है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों की ओर से परीक्षा केंद्र तक बच्चों को लाने-ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे कई विद्यार्थियों को निजी वाहनों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। बोर्ड हर साल केंद्रों के निर्धारण में छात्रों की सुविधा का दावा करता है लेकिन इस बार वास्तविकता इसके बिलकुल विपरीत नजर आ रही है।
वहीं परीक्षा केंद्र शहर से चार से पांच किलोमीटर की दूरी बनाए गए हैं। वहीं मालड़ा सराय व बास के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ में है। वाहन नहीं होने के कारण अभिभावकों-छात्रों की परेशानी तय है।
विज्ञापन

चिंताजनक यह है कि इन रूटों पर सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था भी लचर है। परीक्षा देने के लिए बच्चों को समय से केंद्रों तक पहुंचाना अभिभावकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं।

परीक्षा केंद्र के चारों और सड़कें बदहाल
शहर के वार्ड नंबर तीन के पीएमश्री परीक्षा केंद्र के चारों ओर सड़कों का बुरा हाल है। गांव मालड़ा व आसपास के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को बदहाल गोशाला रोड के गड्ढों से भी दो-चार होना पड़ेगा। वहीं डुलाना की ओर से आने वाले मार्ग पर शहरी दायरे में भी गड्ढों की भरमार है। साथ ही पीएमश्री स्कूल रोड की उखड़ी रोड़ियों की चुनौतियों से भी विद्यार्थियों को पार पाना होगा। शहरी दायरे से बाहर नजदीकी गांवों के विद्यार्थियों को सिनेमा रोड, गोशाला रोड, बुचौली रोड, डुलाना रोड के गड्ढों से होकर केंद्र तक पहुंचना होगा।

वर्जन
25 फरवरी को हरियाणा बोर्ड 12वीं के अंग्रेजी की परीक्षा होनी है। इसके लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा केंद्र पर तय मानकों के अनुसार बिजली, पानी शौचालय सहित सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं। साथ ही हाल ही में पूरे विद्यालय प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। - जयपाल, प्राचार्य, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें