फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की कार्यशैली और योग्यता परखने को हुई परीक्षा

Mon, 09 Nov 2015 12:17 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन नारनौल में शनिवार को पुलिस विभाग के जांच अधिकारियों की लिखित प्रतियोगिता कराई गई।  पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने इसका निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान अधिकारियों की कार्यशैली और योग्यता को जांचना, निखारना था। इस परीक्षा में प्रधान सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस परीक्षा में आईपीसी, सीआरपीसी, जांच एवं अन्य कानूनी पहलुओं से संबंधित सवाल शामिल किए गए थे। इस परीक्षा में का समय एक घंटा था। प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम से कई तफ्तीश अधिकारियों की योग्यता  निखरी है और पुलिस अधीक्षक ने इस परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नजर आई। इस मौके पर सभी अनुसंधान अधिकारियों से कहा गया कि हमें सभी मुकदमों की गहनता से जांच करके दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। जांच के समय हमें कानून का भी पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। इस परीक्षा के उपरांत सभी प्रतिभागी पुलिस कर्मचारियों को अपना कार्य ईमानदारी और मेहनत से करने के लिए भी कहा गया। मौके पर विभिन्न डीएसपी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें