फोटो 20मोहलड़ा में सेवानिवृत्त सैनिक को सलामी देते नेवल वेटरन्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।संवाद
मंडी अटेली। गांव मोहलड़ा निवासी सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना सैनिक सतबीर का रविवार को खेत में कार्य के दौरान विद्युत करंट लगने से निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव मोहलड़ा लाया गया और नौसैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।
सतबीर वर्ष 1976 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने 23 वर्षों तक सेवाएं दीं और वर्ष 1999 में चीफ पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद से वे गांव में रह रहे थे। नेवल वेटरन्स एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर सैन्य सलामी दी।
अंतिम यात्रा में सरपंच होशियार सिंह, पंच हरफूल और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सतबीर के भाई ब्रह्मप्रकाश, वेदप्रकाश, राजबीर और पुत्र पंकज ने उन्हें मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा, बहू और पौत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। संवाद