सतनाली में ट्राई साईकिल पर वोट डालकर बाहर निकलता दिव्यांग मतदाता
- फोटो : Narnol
कस्बे सहित क्षेत्र के मतदाताओं में विधानसभा के चुनाव में मतदान के लिए सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मतदान के लिए कस्बे में पांच बूथ बनाए गए थे। मशीन के कारण गांव नावां में मतदान 30 मिनट देरी से शुुरू हो सका।
वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए विशेषकर नए मतदाताओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं के उत्साह का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है अनेक मतदान केंद्रों पर मतदाओं ने कतार में लगकर लंबे इंतजार के बाद मताधिकार का प्रयोग किया।
जानकारी के अनुसार सायं 4 बजे तक कस्बे के बूथ नंबर 9 में 976 में 600, बूथ नंबर 10 में 1073 में से 668, बूथ नंबर 11 में 1030 में 664, बूथ नंबर 12 में 1060 में 760, बूथ नंबर 13 में 958 में 600, बूथ नंबर 14 में 1029 में 711, बूथ नंबर 15 में 922 में 626 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। कस्बे सहित क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है। गांव नावां के एक बूथ पर सुबह वोटिंग शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद करीब मशीन में तकनीकी खराबी के कारण लगभग आधे घंटे तक मतदान रुका रहा। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक तरीके से जारी रहा और मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है।