फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 50 की उम्र के बाद हर चौथा व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित

Mon, 02 Dec 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र में 50 से अधिक की उम्र का हर चौथा व्यक्ति मधुमेह की समस्या से परेशान है। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक मधुमेह के रोगी जांच करने को पहुंच रहे हैं।
वहीं चिकित्सकों का दावा है की अव्यवस्थित दिनचर्या व लगातार घट रहे शारीरिक श्रम ने इस रोग को बढ़ा दिया है। आधुनिक युग में अधिकांश कार्य मशीनों से हो रहे हैं। इसके कारण व्यक्ति शारीरिक श्रम से लगातार दूर हो रहे हैं। चिकित्सकों का दावा है कि नियमित योग व शारीरिक श्रम को दिनचर्या का हिस्सा बनना होगा। तभी जाकर मधुमेह से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह होने पर नियमित रूप से जांच करवाएं। योग और शारीरिक श्रम को दिनचर्या में शामिल कर इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। नियमित पैदल घूमना, शारीरिक व्यायाम एवं योगासन से मधुमेह के रोगी का लाभ मिलता है। शुगर की शिकायत होने पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शुगर की जांच करवाएं और समय-समय पर दवाई भी लेते रहें। दिक्कत होने पर समय पर परामर्श भी लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें