फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एवरेस्ट व नीलकंठ हॉस्टल एकादश टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के क्रिकेट इंटर बॉयज प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। यह मैच विवि के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए। इस मैच में एवरेस्ट हॉस्टल एकादश व नीलकंठ हॉस्टल एकादश ने फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

कोच श्रवण ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में एवरेस्ट हॉस्टल की टीम ने कैलाश गिरी हॉस्टल की टीम को 5 विकेट से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में नीलकंठ हॉस्टल एकादश ने उदयगिरी हॉस्टल एकादश को 7 विकेट से हराया। इन दोनों मैचों में साहिल ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। वहीं, तुषार ने एक ओवर में दो विकेट व एक शानदार कैच भी पकड़ा। प्रो. सुधीर ने बताया कि शनिवार को फाइनल मैच एवरेस्ट हॉस्टल एकादश व नीलकंठ हॉस्टल एकादश के बीच खेला जाएगा। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें