फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 23 साल में भी नहीं बन पाई एक किलोमीटर सड़क

Thu, 29 May 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54-कृष्णा कॉलोनी से  माजरा खुर्द तक बदहाल अवस्था में सड़क-- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के बगीची से माजरा के रेलवे पुल तक एक किलोमीटर बदहाल मार्ग की जिम्मेदार 23 वर्ष में भी सुध नहीं ली है। इस मार्ग पर तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश हैं। बदहाल सड़क से प्रतिदिन पांच हजार लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पांच-छह बार लिखित और मौखिक रूप से नगर पालिका के जिम्मेदारों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
23 सालों में शहर की सरकार की चार योजना बीत जाने के बावजूद भी इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है। यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। शहर के गोशाला रोड व मसानी चौक पर जाम के समय में रेवाड़ी की ओर जाने वाले लोग भी इसी मार्ग का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर पालिका को शीघ्र ही इस सड़क का नव निर्माण करना चाहिए, जिससे कि राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शहर की पांच हजार की आबादी को रेवाड़ी रोड पर जाने के लिए यह आसान मार्ग है। - बनारसी
-
इस सड़क पर कृष्णा कॉलोनी व राम बिहार कॉलोनी के साथ गांवों से आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। काॅलोनीवासी नगर पालिका के जिम्मेदारों को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन मार्ग की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।- हरिकिशन
-
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। अधिकतर बाइक चालक गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आए दिन दो-तीन हादसे होना आम बात है। - विजय
-
नगर पालिका ने 23 वर्ष पहले मार्ग बनवाया था। इसके बाद से इस रोड का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रेवाड़ी रोड तक पहुंचने का यह आसान मार्ग है।- अनवर

- वर्जन:
शहर में मार्गों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। शहर में जो भी सड़क जर्जर है, उसके निर्माण के लिए पहले ही प्रस्ताव किए जा चुके हैं। शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए तेजी से काम चल रहा है।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:54-कृष्णा कॉलोनी से  माजरा खुर्द तक बदहाल अवस्था में सड़क-- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें