फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह दिन बाद भी नांगल चौधरी मंडी में नहीं आई सरसों

Fri, 03 Apr 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11व्यापारियों द्वारा खरीदी गई सरसों के बैग की सिलाई करता श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी की मंडी में अभी तक सरसों की आवक नहीं हुई है। हालांकि खरीद शुरू हुए 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन कोई भी किसान मंडी नहीं पहुंचा और ना ही गेटपास जारी किए गए। नांगल चौधरी क्षेत्र में अधिकतर किसानों ने सरसों बेच दी है।
विज्ञापन




एमएसपी की तुलना में सरसों का बाजार भाव 400 से 700 रुपये अधिक बना हुआ है। व्यापारी व तेल मील संचालक खेत में रखी सरसों का भाव तय कर सरसों खरीद रहे हैं। जिससे किसानों को भी सरसों मंडी में लाने के खर्च से राहत मिल रही है। इसी वजह से नांगल चौधरी मंडी में अबतक सरसों नहीं आई।

वहीं नारनौल व अटेली मंडी में भी सरसों की आवक बहुत धीमी है। नारनौल मंडी में केवल टीन शेड के नीचे सरसों की ढेरियां लगी हुई है और शेष मंडी सुनसान बनी हुई है।
विज्ञापन




सरसों की कम आवक के कारण दिहाड़ी मजदूर भी परेशान हैं। दिहाड़ी मजदूर रोहताश व रामबीर ने बताया कि गत वर्ष सरसों खरीद के दौरान 1 हजार से 1500 रुपये की आय होती थी।

नारनौल स्थित नई अनाज मंडी में सरसों खरीद को लेकर गत बुधवार पंचकुला से पहुंची डीएमईओ की टीम व एसडीएम ने निरीक्षण किया। डीएमईओ टीम ने मंडी में गेटपास जारी करने की प्रक्रिया और रजिस्टर की जांच की। गेटपास जारी करने के निर्देश दिए।



सरसों खरीद को 6 व गेंहू खरीद को 2 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक खरीद एजेंसियों का खाता नहीं खुला है। सरसों का बाजार भाव अधिक होने के कारण किसान व्यापारियों को बेच रहे हैं।

60 गेटपास जारी, एक हजार क्विंटल सरसों की हुई आवक :

सरसों खरीद के दौरान नारनौल में 60 व अटेली में 103 गेटपास जारी किए गए। नारनौल में करीब एक हजार क्विंटल व अटेली में 1800 क्विंटल सरसों की आवक हुई। अब तक नारनौल में करीब 11600 व अटेली में 30 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।



वर्जन :



खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है, किसानों की सुविधा के लिए मंडी में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की गई है। नियमानुसार गेटपास जारी किए जा रहे हैं।-नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन


नारनौल मंडी में 6 दिन सरसों की हुई आवक :
दिन गेटपास सरसों की आवक
28 मार्च 35 800 क्विंटल
29 मार्च 08 150 क्विंटल
30 मार्च 78 900 क्विंटल
31 मार्च 30 600 क्विंटल
01 अप्रैल 60 1500 क्विंटल
02 अप्रैल 60 1000 क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें