नारनौल। शहर के वार्ड नंबर एक के ढाणी किरारोद अफगान में दिखाई देने वाला तेंदुआ पांच दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। तेंदुए के देखे जाने के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है लेकिन अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बता दें कि एक मार्च को ढाणी किरारोद अफगान में लोगों ने पहाड़ी पर तेंदुआ देखा था जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम का गठन किया।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले जनवरी और फरवरी में भी दताल गांव के आसपास तेंदुए देखा गया था। उस समय भी ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए उपायुक्त की ओर से एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।