सीहमा। सीहमा खंड के गांव गुवानी में चल रही बाबा गेबीराम क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एटुंडी व गुवानी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटुंडी राजस्थान की टीम ने 10 ओवरों में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
बल्लेबाजी करनी आई गुवानी की टीम कि शुरुआती जोड़ी शानदार रहने के बावजूद भी 10 ओवरों में 81 रन बनाकर 2 रनों से मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब दिनेश ने जीता व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सचिन को दिया गया। प्रथम विजेता टीम एटुंडी राजस्थान को 51 हजार व उपविजेता टीम गुवानी 31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर गुवानी सरपंच प्रतिनिधि दिनेश यादव ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। इस मौके पर महेश चेयरमैन, पंकज, नवनीत नंबरदार, कुलवंत जागेदार, राजपाल सेठ व महेश कुमार आदि मौजूद रहे।