फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6 करोड़ रूपए की लागत से गांव दताल में पहुंचेगा नहरी पानी

Sun, 10 Mar 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार ने नांगल चौधरी हलके के गांव दताल में 6 करोड़ रुपये की लागत से 4 एकड़ में बड़ा जल भंडार बनाने की योजना को मंजूरी दी है। टैंक में नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के सात नंबर पंप हाउस से पानी भरवाया जाएगा। इसके साथ ही फालतू पानी को रिचार्ज के लिए काम में लाया जाएगा। इस रिचार्ज की सुविधा से आस-पास के गांवों के जलस्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

नांगल चौधरी हलके समेत समस्त महेंद्रगढ़ जिले के भूजल में सुधार की एक वृहद योजना सरकार ने बनाई है। जिससे सिंचाई विभाग द्वारा अनेक परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। पांचनोता के बरसाती बांधों को पक्का करने समेत अन्य कई प्रोजेक्टों पर टेंडर प्रक्रिया अंतिम स्टेज पर है। गांवों में बड़े-बड़े पक्के जल भंडार बनाकर नहरी पानी का भंडारण करने की एक ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जहां बरसात के समय उपलब्ध नहरी पानी का रबी की फसल की सिंचाई के लिए लाया जाएगा। उक्त जल भंडारों का निर्माण विशेष रूप से उन गांवों में किया जा रहा है। जहां नहर का पानी सर्दियों में पर्याप्त रूप में उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र में बरसाती पानी को धरती के गर्भ में पहुंचाकर भूजल स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। नांगल चौधरी हलके के लगभग बीस से अधिक ऐसे बांध पक्के किए जा चुके हैं व एक सीमेंट कंक्रीट का बांध मूसनोता के पहाड़ों में बनाया गया है। जो इस बरसात के सीजन में भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त नांगल चौधरी हलके में 15 गांवों में नए ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति भी जनस्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हो चुकी है।



नांगल चौधरी के गांव दताल में 6 करोड़ रुपये की लागत से 4 एकड़ में एक बड़ा जल भंडार बनाने की योजना को मंजूरी दी है। इस टैंक में नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के सात नंबर पंप हाउस से पानी भरवाया जाएगा। इसके अलावा 15 गांवों में नई ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति भी जनस्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाॅ. अभय सिंह यादव, विधायक नांगल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें