फोटो संख्या:51- बस स्टैंड के मुख्य द्वार से बस स्टैंड तक बदहाल सड़क मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित बस स्टैंड के जर्जर पड़े पैदल मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 200 मीटर सड़क मार्ग के लिए 50 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर रोडवेज विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि दो वर्षों से लोक निर्माण विभाग व रोडवेज विभाग की आपसी तालमेल के अभाव में बस स्टैंड पर यात्रियों के आवागमन के लिए बने तीसरे मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। हुड्डा पार्क के साथ बने इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रही है। बारिश के दिनों में तो जलभराव जैसी स्थिति हो जाती है।
अब यह मार्ग यात्रियों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए भारी परेशानी का कारण बन चुका है। इस मार्ग पर सड़क कम रोड़े व गड्ढे ज्यादा दिखाई देते है। सड़क में गड्ढे और टूटी-फूट होने से यात्रियों को आवागमन करते समय ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
इसके कारण अब यात्री बसों के आवागमन मार्ग से आने-जाने पर मजबूर हैं। इस 200 मीटर मार्ग के साथ पार्किंग का मार्ग भी बनाया जाएगा। यह मार्ग सीसी का बनाया जाएगा। इस मार्ग से एक हजार यात्री प्रतिदिन आवागमन करते है। अब यह मार्ग बनने से यात्रियों को आवागमन में फायदा होगा।
वर्जन....
बस स्टैंड के मुख्य द्वार से बस स्टैंड तक 200 मीटर सड़क मार्ग के निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। एस्टीमेट को स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़