फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ साहब, टैंकर में पांच-पांच फुट गाद भरी है, घरों में दूषित पानी होता सप्लाई

विज्ञापन
पंचायत भवन में हुड्डा प्रशासक के सामने सेक्टर की समस्या बताते हुड्डा सेक्टर वासी । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। ईओ साहब, टैंक में पांच फीट गाद भरी है और घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। 20 वर्षों से टैंक की सफाई नहीं हुई। ये बात बुधवार को पंचायत भवन में आयोजित हुड्डा विभाग के अधिकारियों के समक्ष हुड्डा सेक्टर के प्रधान डॉ. आरएन यादव ने कही। उन्होंने रोड, सीवर बिजली, पानी, पार्क से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद अधिकारियों ने हुड्डा सेक्टर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

26 अगस्त को पंचायत भवन में जन परिवेदना समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में हुड्डा सेक्टर के प्रधान डॉ. आरएन यादव ने जन परिवेदना समिति के चेयरमैन एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल के समक्ष उक्त समस्याएं रखीं थीं। इसे संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बाद बुधवार को पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हुड्डा विभाग के ईओ विजय राठी, एक्सईएन संदीप दहिया, जेई दिनेश कुमार, नगर परिषद एक्सईएन अंकित वशिष्ठ, जेई प्रवीण कुमार सहित जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रधान डॉ. आरएन यादव ने हुड्डा में नए वॉटर टैंक में घटिया सामग्री लगाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एसडीएम मनोज कुमार की मौजूदगी में नए वाटर टैंक के सैंपल भरवाए थे तो उसकी जांच की की फीस अब तक नहीं भरी गई। इस पर एक्सईएन संदीप दहिया ने बताया कि उनको आए हुए कुछ दिन ही हुए हैं। अब फीस भरकर जांच पूरी करवा दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ठप सीवरेज व्यवस्था, टूटी सड़कें, बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें, कूड़ा उठान, साफ-सफाई तथा अन्य प्रकार के मुद्दे मीटिंग उठाए। पार्कों की चहारदीवारी तथा हुड्डा में जहा सीवरेज तथा पानी की लाइन अब तक नहीं डाली गई हैं, उस संबंध में भी अवगत करवाया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उक्त सभी समस्याओं को दुरस्त करवाया जाएगा। इस मौके पर ईओ ने कहा कि दो महीने में हुड्डा की एक मीटिंग अवश्य की जाएगी। अगली मीटिंग दो महीने बाद होगी जिसमें उक्त कार्यों का फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें