फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में आर्मी के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव बूढ़वाल के आर्मी में तैनात जवान मनोज कुमार की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जवान का मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। जवान को आर्मी की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी। प्रशासन की तरफ से एसएचओ ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बूढ़वाल निवासी सुरेश कुमार के दो पुत्र हैं। बेटा मनोज कुमार 2014 में आर्मी में बतौर इंजीनियर क्लर्क भर्ती हुआ था। वर्तमान में दिल्ली आर्मी कार्यालय में स्टोर इंचार्ज का कार्यभार संभाल रहा था। 10 सितंबर को ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घायल मनोज कुमार को नजदीकी आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रक्त अधिक निकलने के कारण उपचार में राहत नहीं मिली। देर रात पीड़ित जवान ने अंतिम सांस ली है। पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे आर्मी जवानों ने बताया कि मनोज कुमार ड्यूटी को लेकर हमेंशा सर्तक रहे हैं। अनुशासन और निष्ठा पूर्वक सेवाएं देने पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ थाना इंचार्ज रामनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता प्रवीण चेयरमैन, विनोद भील, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, महेश सोडा, सुरेश पार्षद, रामकरण सरपंच, बलबीर सिंह, रामसिंह रावत, रामसिंह, सावित्री देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें