नारनौल। दशहरे पर शहर में दो स्थानों पर 51 फीट के रावण का दहन होगा। इसके चलते शाम चार बजे निकलने वाली दोनों शोभायात्राओं के मद्देनजर पुल बाजार से आजाद चौक तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। आजाद चौक तक दोनों यात्राओं का रास्ता एक ही है, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
पहला दहन नई अनाज मंडी में आदर्श सनातन धर्म सभा धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा की ओर से होगा। इसकी शोभायात्रा पुस्तक गली के पास एसएसडी स्कूल से शुरू होगी। पहले भगवान राम का रथ मोहल्ला फ्रांसखाना जाएगा और सूर्य नारायण के डोले के साथ वापस पुस्तक गली आएगा। इसके बाद शोभायात्रा मानक चौक, आजाद चौक और मोहल्ला चौधरियान होते हुए नई अनाज मंडी पहुंचेगी।
दूसरा दहन शोभा सागर तालाब के पास आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिक क्लब की ओर से होगा। पुरानी अनाज मंडी में भगवान नारायण सेवा संस्था की रामलीला के कलाकारों के साथ शोभायात्रा पुल बाजार से शुरू होगी। यह पुस्तक गली, मानक चौक, आजाद चौक, किला रोड और बहरोड रोड होते हुए शोभा सागर तालाब पहुंचेगी।
भारी वाहनों की एंट्री बंद
दोनों शोभायात्राएं शाम चार बजे शुरू होंगी। आजाद चौक तक दोनों का रास्ता एक ही है, इसलिए पुल बाजार से आजाद चौक तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। आजाद चौक के बाद दोनों यात्राएं अलग-अलग रास्तों पर चली जाएंगी और आगे रास्ता चौड़ा होने से परेशानी नहीं होगी।पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 50 बाजारों में अलग-अलग जगह और 50 दोनों शोभायात्राओं के साथ रहेंगे। नई अनाज मंडी और शोभा सागर पर 100-100 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
जिलेभर में दशहरे पर रावण दहन
-नई अनाज मंडी (नारनौल) में आदर्श सनातन धर्म सभा रामलीला की ओर से 51 फीट के रावण का दहन शाम 6 बजे।
-शोभा सागर तालाब (नारनौल) में ड्रामेटिक क्लब की ओर से 51 फीट के रावण का दहन शाम 6 बजे।
-खेल स्टेडियम (महेंद्रगढ़) में हनुमान रामलीला में 51 फीट के रावण का दहन शाम 6 बजे।
-पीएमश्री स्कूल स्टेडियम (महेंद्रगढ़) में रामलीला परिषद में 51 फीट के रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण का दहन शाम 6:30 बजे।
-अनाज मंडी (कनीना) में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से 51 फीट के रावण का दहन शाम 7 बजे।
-ऑटो मार्केट (महेंद्रगढ़) श्री आदर्श रामलीला में 45 फीट के रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण का दहन शाम 6:15 बजे।