फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में मनाया गया प्रवेश उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में नए सत्र के लिए प्राचार्य धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नित्यानंद यादव मुख्य अतिथि रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम सरपंच उर्मिला देवी, प्राथमिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एसएमसी प्रधान चंदा वर्मा तथा मोहना, ग्राम पंच मनोज यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालन करते हुए राज्य अवार्डी प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने प्रवेश उत्सव के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने विद्यालय के विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों जिनमें एनएमएमएस, बुनियाद, आरोही माडल में चयन, राज्य स्तर खेलों व अन्य गतिविधियों में पुरस्कार आदि के बारे में बताते हुए ग्रामवासियों को अपने व पड़ोस के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कुमार, मुंशीराम, अशोक कुमार, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, सुनीता कुमारी, रामनिवास शास्त्री, अखिलेश तंवर, शिल्पा यादव, चारू वधवा, एबीआरसी महेश कुमार, प्रेमसिंह सहित समस्त स्टाफ, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें