नारनौल। खेत में सब्जी तुड़ाई का कार्य कर रहे एक किसान के साथ चार-पांच लोगों द्वारा मारपीट की। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी दुलीचंद ने बताया कि वह 21 जुलाई की शाम करीब छह बजे अपने खेत में से सब्जी तोड़ रहा था। इस दौरान रामचंद्र, राहुल, मनीष, ललिता व ऊषा खेत के अंदर घुस गए और गाली गलोच करने लगे। जब उसने गाली गलोच करने का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी और नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक ने आंख पर मुक्का मारा, जिससे उसे दिखाई देना बंद हो गया। शोर शराबा सुनकर पीड़ित का भतीजा विजय कुमार आया और उनसे छुड़वाया। पीड़ित ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका भतीजा समय पर नहीं आता तो वह उसे जान से मार देते। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।