फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जंगली जानवर ने बकरी मारी, ग्रामीणों में तेंदुए का भय

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के आसपास के गांवों में तेंदुए का भय खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 15 दिन पहले वन विभाग की ओर से दो तेंदुओं को पकड़कर जंगलों में छोड़ा गया था, लेकिन एक बार फिर गांव घाटासेर में एक जंगली जानवर एक बकरी को उठाकर ले जाने की बात सामने आई है। घाटासेर निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह शनिवार की शाम जोहड़ से लगती पहाड़ी के पास बकरी चरा रहा था। कुछ समय बाद बकरी अपने बाड़े में चली गई, लेकिन एक बकरी बाड़े में नहीं पहुंची, जिसके बाद रातभर बकरी की तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली। रविवार सुबह जब दोबारा बकरी की तलाश की तो उसकी हड्डी मिली, जिसे किसी बड़े जानवर ने अपना भोजन बना लिया। ग्रामीण दिनेश ने बताया कि ग्रामीणों में एक बार फिर तेंदुए का भय फैला है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें