फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू, समयबद्ध आवेदन अनिवार्य

विज्ञापन
फोटो नंबर-27जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की एनरोलमेंट प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आदेशों में समय पर आवेदन, सही दस्तावेज अपलोड करने तथा विद्यार्थियों का विवरण सटीक भरने पर विशेष जोर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार सभी स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा राज्य के सामान्य विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट शुल्क 150 रुपये और अन्य राज्यों से संबंधित विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि एनरोलमेंट रिटर्न और शुल्क एकमुश्त ऑनलाइन जमा किए बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का पूर्व में कक्षा 9वीं, 10वीं या 12वीं में एनरोलमेंट हो चुका है, उन्हें केवल 100 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 50 रुपये प्रश्नपत्र शुल्क भी जमा कराना अनिवार्य है।
फाॅर्म भरते समय विद्यार्थी और उसके पिता दोनों का आधार नंबर दर्ज करना जरूरी होगा। साथ ही छात्र की स्कूल यूनिफॉर्म में फोटो अपलोड करनी होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय 8 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
इसके बाद 21 से 28 दिसंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क और 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। छात्रों के विवरणों में ऑनलाइन शुद्धि 6 से 8 जनवरी तक की जा सकती है।
डीईओ ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यार्थियों की एनरोलमेंट रिटर्न व शुल्क एक बार में ही ऑनलाइन भरी जाए और दाखिला-खारिज रजिस्टर में अंतिम विद्यार्थी के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित प्रति अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। समय सीमा का उल्लंघन करने पर जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें