फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने चोरीछिपे की दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी करने का केस पति, सास और ससुर पर दर्ज कराया है। आरोप है कि इंजीनियर पति ने चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी मोनिका (23) की शादी अलवर राजस्थान निवासी देवेंद्र से हुई है। आरोप हैं कि पति देवेंद्र, ससुर सोमदत और सास लाली देवी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस के अनुसार मोनिका की शादी देवेंद्र 14 नवंबर 2017 को हुई थी। दोनों से एक बेटी साल 2018 को पैदा हुई थी। पीड़िता का कहना हैं कि पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज देकर शादी कराई थी। पहले देवेंद्र नौकरी के सिलसिले में नोएडा में रहता था। आरोपी इंजीनियर पति दहेज में स्विफ्ट कार की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर सास और ससुर भी परेशान करने लगे। इस दौरान आरोपी पति देवेंद्र बाहना बनाकर गुुरुग्राम चला जाता और कुछ दिन रुककर वापस आता। अप्रैल में पति से मिलने गुरुग्राम गई तो पता चला कि देवेंद्र एक लड़की के चक्कर में है। इस पर देवेंद्र से बात कि तो आरोपी उल्टा उसे ही प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने अपने स्तर पर छानबीन कि तो पता चला कि देवेंद्र कुमार ने अपने माता-पिता कि मदद से एक अन्य लड़की 14 मार्च 2019 को दूसरा विवाह गैर कानूनी रूप से कर ली। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में इश्तागासा दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें