फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हर सप्ताह दो से अधिक सवामनी कर गो सेवा में जुटे युवा

विज्ञापन
फोटो नंबर-01गोशाला में सवामनी लगाते मंडल के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र में सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से बाबा मुकंददास गोशाला में गो सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने गोशाला में पहुंचकर गायों के लिए हरा चारा, सवामनी व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।युवाओं ने गो माता की सेवा कर समाज को सेवा और संस्कार का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में योगेश सैनी, मनोज ठाकुर, हिम्मत, सौरभ राजपूत, नरेंद्र, तनुज, अर्पित गोयल, गुल्लू पंडित और रविंद्र सैनी सहित कई युवा उपस्थित रहे। संस्था के सदस्य योगेश सैनी ने बताया कि संस्था की ओर से हर सप्ताह दो से अधिक सवामनी आयोजित की जा रही है ताकि गोशालाओं को नियमित सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें