फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उच्च जोखिम श्रेणी में 30 गर्भवती चिह्नित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 04​शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को जानकारी देते चिकित्सक। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
मंडी अटेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित मासिक विशेष शिविर में 73 गर्भवतियों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान 30 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की गई और 30 महिलाओं को उच्च जोखिम श्रेणी में चिह्नित किया गया। डॉ. तनेजा व डॉ. हिमांशी भाटिया ने गर्भवतियों की जांच की। अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र सागवान ने बताया कि अभियान का प्राथमिक लक्ष्य सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सकती है जिससे जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें